3646-yohealth-logo-loop-17321058503953.gif
  • घर
  • मार्केटप्लेस
    • सभी NFTs
    • AKNEYE संग्रह
    • AKNEYE x Rafael Megall
  • श्रेणियां
  • एक NFT कलाकार बनें
  • Phygital NFT Space
    • Artist
  • इवेंट बुकिंग
  • स्रोत
    • सीखें
    • ब्लॉग
    • हमारे बारे में
    • सहायता केंद्र
      • Getting Started
      • Buy NFT
      • Become an Artist
      • Sell NFT
      • Phygital NFT Space
      • Privacy and Safety
  • पुरस्कार
ftNFT Marketplace
  • घर
  • मार्केटप्लेस
    • सभी NFTs
    • AKNEYE संग्रह
    • AKNEYE x Rafael Megall
  • श्रेणियां
  • एक NFT कलाकार बनें
  • ftNFT खेल
ftNFT फिजिटल स्पेस के साथ मेग्डा मेल्कॉन की कला का सफर

ftNFT फिजिटल स्पेस के साथ मेग्डा मेल्कॉन की कला का सफर

दो संस्कृतियों का मेल कराती बहुआयामी कलात्मकता


मेग्डा मेल्कॉन का जन्म 1982 में लेबनान में हुआ था। वो एक एक बेहतरीन कलाकार हैं, जो दुबई और बेरूत में रहने और काम करने के अपने अनुभवों से प्रेरित हैं। उनकी कलाकृतियाँ फोटोग्राफी और मूर्तिकला से मिलकर बनी हैं, जो एक अनूठा नज़रिया पेश करती हैं।

 

सांस्कृतिक कलाओं का मेल कराती आमूर्त (Abstract) कला

विभिन्न संस्कृतियों और कला रूपों से प्रेरित होकर, मेग्डा अपनी कला और आकृतियों को आकार देने के लिए अलग-अलग सामग्रियों का इस्तेमाल करती हैं। उनका काम चित्र संबंधी और अमूर्त कला का मेल है, जो विस्थापन के दौरान विभिन्न स्थानों, घटनाओं और लोगों के साथ उनके अनुभवों को दर्शाता है। वह अमूर्त चित्रों को बनाने में अपनी छोटी-छोटी फोटो कोलाज तकनीक के लिए जानी जाती हैं।

विश्व के महाद्वीपों में उनकी कलात्मकता और पुरस्कार

मेग्डा मेल्कॉन की कलाकृतियाँ लेबनान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, न्यूयॉर्क और फ्रांस में मौजूद संग्रहों में देखी जा सकती हैं। उन्होंने वर्ड आर्ट दुबई 2021 में सर्वश्रेष्ठ उभरते कलाकार का पुरस्कार जीता और 2022 और 2023 में आर्ट दुबई डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में अपने काम का प्रदर्शन किया। सोथबी इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट (Sotheby's Institute of Art) द्वारा चुने जाने के बाद उनके काम को न्यूयॉर्क में गैलरी आर्टे अज़ुलेजो (Gallery Arte Azulejo) में एक प्रदर्शनी के लिए शामिल किया गया था। बुलगारी समकालीन कला पुरस्कार और दुबई कल्चर एक्स मॉरो कलेक्टिव की NFT प्रदर्शनी कुछ शानदार प्रदर्शनियां थे, जहां उनकी कला प्रदर्शित की गई थी। शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मेग्डा की प्रतिबद्धिता ने उन्हें यूनेस्को कला शिविर अंडोरा में लेबनान का प्रतिनिधि बना दिया। उनके काम को कई प्रमुख पब्लिकेशन में भी दिखाया गया है।

विस्थापन, रिश्तों और सामूहिक यादों पर एक नज़र

 

मेग्डा की कला विस्थापन और रिश्तों के मनोविज्ञान को दर्शाती हैं। खलील जिब्रान, गुस्ताव क्लिम्ट, मोदिग्लिआनी और पिकासो से प्रभावित होकर, वह अद्वितीय तालमेल बनाती है। उनका काम मानवीय स्थिति पर प्रकाश डालता है, जो हमारी परिभाषा को पेश करता है और अलग-अलग पैमानों पर हमारे आकस्मिक मिलन की गतिशीलता को मापता है। ऐसे में इन्हें सामूहिक रूप से एक स्मृति में समेट कर कई राष्ट्रों के भाग्य पर प्रकाश डाला गया है।

 

मज़बूत और सक्रिय चित्रों का निर्माण

मेग्डा की रचनात्मक प्रक्रिया व्यक्तिगत तस्वीरों से शुरू होती है, जहां वह रंग, आकार और प्रतीकवाद के अनुसार बेहत सावधानी के साथ उन टुकड़ों को चुनती हैं। उनकी तकनीक में इन टुकड़ों को बिना छेड़-छेड़ा के तैयार की गई फोटोग्राफ रंगों और मूर्तिकला के रूप में निर्मित चेहरों और शरीरों का निर्माण करते हुए एक कोलाज के रूप में बनाना शामिल है, जो सहनशक्ति और विविधता का संदेश देते हैं। उनके मिश्रित मीडिया चित्रों में ऐक्रेलिक पेंट और कोलाज का संयोजन उनकी यादों, जीवन से सीखे गए सबक और उनके भविष्य के नज़रिये को आपस में जोड़ता है। इस प्रक्रिया का परिणाम एक मजबूत विवरण है, जो हमारी संस्कृति की विशाल क्षमता को दर्शाता है। उनके विषयों को एनीमेशन के ज़रिये जीवित किया गया है।

 

सहनशक्ति और आशा को जोड़ता एक सफर

24 अक्टूबर से शुरू होकर 7 नवंबर तक, मेग्डा मेल्कॉन की शानदार कला प्रदर्शनी को FtNFT के फिजिटल स्पेस में प्रदर्शित किया गया है। इसमें मानव मनोविज्ञान की अनूठी समझ और आशा और सहनशक्ति का एक मजबूत संदेश शामिल है। मेग्डा की इन मानवीय अनुभव को दर्शाने वाली विभिन्न प्रकार की कला कृतियों को देखने का मौका न चूकें।

ftNFT Marketplace

एक प्रमुख समुदाय-केंद्रित, NFT मार्केटप्लेस

मार्केटप्लेस

  • सभी NFTs
  • AKNEYE संग्रह

स्रोत

  • सहायता केंद्र
  • सीखें

NFT क्या है

NFT कैसे बनाते हैं

NFTs कैसे खरीदते और बेचते हैं

कंपनी

  • हमारे बारे में

आंकड़े

  • श्रेणियां

कंपनी

  • मीडिया किट

© 2025 ftNFT Ucraft द्वारा। सर्वाधिकार सुरक्षित।

नियम एवं शर्तें

निजता नीति

कुकी नीति

4102-yophone-icon-ftnft-17418770920812.png